सोचिए – लैपटॉप खुला है, असाइनमेंट पूरा करना है, लेकिन आप YouTube पर “बस 5 मिनट” का वीडियो देख रहे हो, और पलक झपकते ही 1 घंटा निकल जाता है। या फिर आपने ठाना था कि आज से जिम जाएंगे, लेकिन Netflix का अगला एपिसोड बुला रहा होता है। यही है procrastination यानी काम को टालने की आदत।
ये आदत हमें उसी वक्त तो आराम देती है, लेकिन बाद में guilt, stress और परेशानियाँ ही देती है। अच्छी खबर ये है कि इसे तुरंत तोड़ा जा सकता है। चलिए जानते हैं कुछ आसान और मज़ेदार तरीके।
मान लीजिए आपका एग्ज़ाम कल है। आपने सोचा – “आज तो रिलैक्स कर लेते हैं, कल पूरा दिन पढ़ लेंगे।” लेकिन कल आते ही टेंशन 10 गुना बढ़ जाती है। दिमाग कहता है – “काश थोड़ा पहले पढ़ लिया होता।”
हर बार जब आप काम टालते हो, तो असल में आप अपनी टेंशन को भविष्य में भेज रहे हो – और वो भी ब्याज़ के साथ। बस इतना सोच लो – “आज नहीं किया तो कल दुगना स्ट्रेस मिलेगा।” ये सोच तुरंत आपको काम पर लगा देती है।
कभी नोटिस किया है कि छोटी-छोटी चीज़ें हम हफ्तों तक टाल देते हैं? जैसे – मेज़ साफ करना, एक ईमेल का जवाब देना, या किताब वापस शेल्फ पर रखना।
नियम बहुत आसान है – अगर कोई काम 2 मिनट से कम का है, तो उसे अभी करो।
उदाहरण के लिए:
मेज़ पर रखा कप उठाकर किचन में रख देना।
व्हाट्सऐप पर आए जरूरी मैसेज का तुरंत जवाब देना।
बिस्तर ठीक करना।
ऐसे छोटे-छोटे काम तुरंत कर लेने से दिमाग हल्का लगेगा और बड़े काम शुरू करना आसान लगेगा।
कभी-कभी कोई काम इतना बड़ा लगने लगता है कि हम उसे छूना भी नहीं चाहते। जैसे – रिसर्च प्रोजेक्ट लिखना, नया बिज़नेस शुरू करना, या लंबा असाइनमेंट करना। दिमाग तुरंत कहता है – “ये तो मुश्किल है, बाद में करेंगे।”
ट्रिक ये है – काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बाँट लो।
असाइनमेंट = पहले सिर्फ आउटलाइन बनाओ।
जिम जाना = पहले सिर्फ जूते पहन लो।
बिज़नेस शुरू करना = पहले सिर्फ एक आइडिया नोट कर लो।
छोटे स्टेप्स उठाने से दिमाग डरता नहीं और धीरे-धीरे काम पूरा हो जाता है।
टू-डू लिस्ट कभी-कभी उल्टा दबाव बना देती है। 10 काम लिखे और दिन के आखिर तक 3 ही पूरे हुए – guilt फ्री में बोनस मिल जाता है।
इससे बेहतर है टाइम ब्लॉकिंग।
मतलब – दिन के अलग-अलग हिस्सों को काम के लिए बाँध लो।
उदाहरण:
सुबह 10–10:30 बजे → सिर्फ ब्लॉग की शुरुआत लिखना।
10:30–11 बजे → रिसर्च करना।
शाम 5–6 बजे → वॉक या एक्सरसाइज।
जब किसी काम का टाइम पहले से तय होता है, तो दिमाग के पास टालने का बहाना ही नहीं रहता।
काम शुरू करना सबसे मुश्किल होता है। एक बार शुरुआत हो जाए, तो अक्सर flow में काम चलता चला जाता है।
तो अपने दिमाग को धोखा दो – “सिर्फ 5 मिनट करेंगे।”
किताब खोलो और कहो – बस एक पेज पढ़ते हैं।
जिम जाओ और कहो – बस 5 पुश-अप्स करेंगे।
अक्सर 5 मिनट के बाद आपको मज़ा आने लगता है और आप काम जारी रखते हो।
सच मानो – फोन procrastination का सबसे बड़ा विलेन है। एक मैसेज चेक करने गए और पता चला 45 मिनट Reels देख डालीं।
समाधान? डिस्ट्रैक्शन को फिजिकली हटाओ।
फोन को दूसरे कमरे में रख दो।
सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन बंद कर दो।
पढ़ाई या काम करते समय टेबल पर सिर्फ ज़रूरी चीज़ें रखो।
जब ध्यान भटकाने वाली चीज़ें आसपास नहीं होंगी, तो फोकस अपने आप बढ़ जाएगा।
याद है बचपन में जब होमवर्क पूरा करने पर चॉकलेट मिलती थी तो हम झटपट कर देते थे? वही तरीका अब भी काम करता है।
30 मिनट पढ़ाई की → चाय पी लो।
असाइनमेंट पूरा किया → पसंदीदा गाना सुन लो।
ब्लॉग लिखा → चॉकलेट खा लो।
दिमाग सीखता है कि काम पूरा करने = मज़ा मिलता है। और procrastination की आदत धीरे-धीरे बदल जाती है।
बहुत लोग खुद से कहते रहते हैं – “मैं बहुत आलसी हूँ” या “मुझसे फोकस नहीं होता।” ये बातें दिमाग में प्रोग्राम हो जाती हैं और आप वही बन जाते हो।
अबसे खुद से बोलो –
“मैं तुरंत काम शुरू करने वाला इंसान हूँ।”
“मैं जो शुरू करता हूँ, उसे पूरा करता हूँ।”
धीरे-धीरे दिमाग इसे मानने लगेगा और आपकी आदत भी बदल जाएगी।
बच्चों को देखो – उन्हें नया खिलौना दो और वे तुरंत खेलने लगते हैं। वे नहीं कहते – “कल खेलेंगे।”
हम बड़े होकर हर चीज़ पर ज़्यादा सोचने लगते हैं। “क्या होगा? कैसे होगा? अच्छा होगा या नहीं?” यही overthinking procrastination की जड़ है।
अगर तुरंत काम शुरू करना है, तो बच्चे जैसा बनो – जिज्ञासा और मज़े से काम शुरू करो।
आपका माहौल आपकी आदतें तय करता है। लाइब्रेरी में पढ़ाई करना आसान है क्योंकि सब पढ़ रहे होते हैं। जिम में एक्सरसाइज करना आसान है क्योंकि सब workout कर रहे होते हैं।
इसलिए ऐसा माहौल बनाओ जो आपको action लेने पर मजबूर करे।
पढ़ाई करनी है → स्टडी ग्रुप जॉइन करो।
लिखना है → writers’ community का हिस्सा बनो।
फिट रहना है → gym membership ले लो।
माहौल बदलो, ज़िंदगी अपने आप बदल जाएगी।
Procrastination का इलाज किसी fancy ऐप या motivational quote में नहीं है। इलाज है –
काम को छोटा करना,
तुरंत शुरू करना,
ध्यान भटकाने वाली चीज़ें हटाना,
और खुद को छोटे-छोटे इनाम देना।
हर बार जब आप काम टालते हो, आप अपने सपनों से दूर जाते हो। और हर बार जब आप तुरंत काम करते हो, आप अपने goals के करीब पहुँचते हो।
तो अगली बार जब दिमाग कहे – “कल करेंगे,” तो ज़ोर से बोलो –
👉 “नहीं भाई, अभी करेंगे!”